अररिया: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
Araria, Araria | May 2, 2025 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों, शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत बनाना था। कॉलेज के प्राचार्य अभिजीत कुमार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके योगदान को छात्रों की शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।