अररिया: अभाविप छात्र नेता ने अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन, परीक्षा में कड़े नियम लागू करने की मांग की
Araria, Araria | May 2, 2025 शुक्रवार को 12 बजे के करीब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता अजित रंजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्नातक पार्ट-3 की आगामी परीक्षा को लेकर सौंपा गया, जिसमें परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।