झुंझुनू: झुंझुनू परिवहन कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ आगाज, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
झुंझुनू परिवहन कार्यालय में बुधवार दोपहर 3:00 के आसपास राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का स्थानीय विधायक राजेंद्र भांबू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा व परिवहन अधिकारी मख्खन लाल जागीड ने फीता काटकर व एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया, एक माह तक चलने वाले इस सड़क सुरक्षा माह में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर आम जन को जागरूक किया जाएगा