झुंझुनू: झुंझुनू शहर और आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर वाहनों की कतारें लाइट जलाकर चल रही हैं
झुंझुनू शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह 9:30 बजे तक भी घना कोहरा छाया हुआ है,और कोहरे की वजह से जिले भर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है, सुबह 9:30 बजे भी सड़कों पर वाहन रेंगते रेंगते लाइट जलाकर चल रहे हैं लोग अपनी सर्दी कम करने के लिए सड़कों पर अलाव जलाकर गर्मी का एहसास कर रहे हैं, कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है