श्योपुर। यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ अभियान के क्रम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक विशेष चैकिंग पॉइंट यातायात चौकी पर लगाया गया जहां 51 बाइकर्स से 15 हजार 300 रूपये का चालान वसूला गया है, साथ ही हिदायत दी गई है कि हर दिन बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।