भैंसदेही: भैंसदेही में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने खरीदी केंद्र पर उपज को दोबारा तुलवाकर जांच की, लापरवाही पर नोटिस जारी
बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज खरीदी केंद्र मंडी भैंसदेही का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल कांटों पर तौली गई उपज को रैंडम रूप से पुनः तुलवाकर जांच की, जिसमें सभी तीन बोरियों में वजन निर्धारित मात्रा से 200 से 300 ग्राम अधिक पाया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने तौली गई उ