Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

बच्चे को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई बहादुर मां

Indore, Indore | Jun 30, 2026

MORE NEWS

*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बूढ़ी बरलाई शिप्रा घाट का किया निरीक्षण*
---
*सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगी नई गति, 18 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक घाट*
--- 
*अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
इंदौर, 02 जुलाई 2026
       प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को सांवेर क्षेत्र के बूढ़ी बरलाई स्थित शिप्रा नदी के निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के समुचित विकास पर विशेष बल दिया।
       निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री श्री सिलावट को बताया कि लगभग 500 मीटर लंबाई वाले इस आधुनिक घाट का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। यह घाट सिंहस्थ-2028 के दौरान शिप्रा नदी में स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा।
     मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। बूढ़ी बरलाई का यह घाट धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही विकसित की जा रही हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
      उन्होंने कहा कि इस घाट का उपयोग केवल सिंहस्थ मेले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर शिप्रा नदी के आसपास बसे लगभग 20 गांवों के ग्रामीणों तथा समीपवर्ती देवास क्षेत्र के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को धार्मिक गतिविधियों, स्नान, पूजा-अर्चना एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित घाट उपलब्ध होगा।
       निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को घाट परिसर में समुचित विद्युत व्यवस्था, घाट एवं नदी किनारे मजबूत रेलिंग, पाइप फव्वारों की स्थापना, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुलभ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा प्रत्येक कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप समय पर पूरा किया जाए।
     मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों से कहा कि सिंहस्थ-2028 मध्यप्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान का महापर्व है। इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
     निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री रवि वाजपेयी, श्री गोविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री माखन पटेल, श्री हुकुम पटेल, सरपंच श्री दिनेश मांगरोले, श्री सुखलाल मन्सोरे, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी, संबंधित इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Indore #इंदौर #Simhastha2028 #Shipra #Infrastructure #ReligiousTourism
Tulsi Silawat 
CM Madhya Pradesh

*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बूढ़ी बरलाई शिप्रा घाट का किया निरीक्षण* --- *सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगी नई गति, 18 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक घाट* --- *अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* इंदौर, 02 जुलाई 2026 प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को सांवेर क्षेत्र के बूढ़ी बरलाई स्थित शिप्रा नदी के निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के समुचित विकास पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री श्री सिलावट को बताया कि लगभग 500 मीटर लंबाई वाले इस आधुनिक घाट का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। यह घाट सिंहस्थ-2028 के दौरान शिप्रा नदी में स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। बूढ़ी बरलाई का यह घाट धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही विकसित की जा रही हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस घाट का उपयोग केवल सिंहस्थ मेले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर शिप्रा नदी के आसपास बसे लगभग 20 गांवों के ग्रामीणों तथा समीपवर्ती देवास क्षेत्र के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को धार्मिक गतिविधियों, स्नान, पूजा-अर्चना एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित घाट उपलब्ध होगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को घाट परिसर में समुचित विद्युत व्यवस्था, घाट एवं नदी किनारे मजबूत रेलिंग, पाइप फव्वारों की स्थापना, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुलभ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा प्रत्येक कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप समय पर पूरा किया जाए। मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों से कहा कि सिंहस्थ-2028 मध्यप्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान का महापर्व है। इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री रवि वाजपेयी, श्री गोविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री माखन पटेल, श्री हुकुम पटेल, सरपंच श्री दिनेश मांगरोले, श्री सुखलाल मन्सोरे, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी, संबंधित इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Indore #इंदौर #Simhastha2028 #Shipra #Infrastructure #ReligiousTourism Tulsi Silawat CM Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

*दिव्यांगजनों के लिए पर्पल फेयर (मेला) आगामी 17 जुलाई को*
इंदौर, 02 जुलाई 2026
 दिव्यांगजनों के सामर्थ्य प्रदर्शन, समावेशी शिक्षा, कला प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर पर्पल फेयर (मेला) का आयोजन आगामी 17 जुलाई को स्थानीय रविन्द्रनाट्य गृह आरएनटी मार्ग इंदौर में किया जाएगा। यह मेला राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र सीहोर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन  प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में आज सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विभिन्न दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली पंजीकृत संस्थाओं के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि दिव्यांगजनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों चयनित संस्था के दिव्यांग बच्चों द्वारा करवाई जाएगी। जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। पर्पल कलर की थीम पर कार्यक्रम की ब्रॉडिंग इत्यादि की जायेगी। दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली संस्थाएँ अपने-अपने क्षेत्र में पर्पल कलर में बैनर के साथ रैली का आयोजन करेगी। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। बैठक में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पवन चौहान सहित उनकी टीम के साथ-साथ जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Indore #इंदौर #PurpleFair #Divyangjan #SocialJustice #InclusiveIndia #Empowerment
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*दिव्यांगजनों के लिए पर्पल फेयर (मेला) आगामी 17 जुलाई को* इंदौर, 02 जुलाई 2026 दिव्यांगजनों के सामर्थ्य प्रदर्शन, समावेशी शिक्षा, कला प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर पर्पल फेयर (मेला) का आयोजन आगामी 17 जुलाई को स्थानीय रविन्द्रनाट्य गृह आरएनटी मार्ग इंदौर में किया जाएगा। यह मेला राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र सीहोर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में आज सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विभिन्न दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली पंजीकृत संस्थाओं के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि दिव्यांगजनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों चयनित संस्था के दिव्यांग बच्चों द्वारा करवाई जाएगी। जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। पर्पल कलर की थीम पर कार्यक्रम की ब्रॉडिंग इत्यादि की जायेगी। दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली संस्थाएँ अपने-अपने क्षेत्र में पर्पल कलर में बैनर के साथ रैली का आयोजन करेगी। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। बैठक में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पवन चौहान सहित उनकी टीम के साथ-साथ जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Indore #इंदौर #PurpleFair #Divyangjan #SocialJustice #InclusiveIndia #Empowerment CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

बारिश बनी जानलेवा! पिता और बच्चे खुले नाले में गिरे, CCTV में कैद हुआ हादसा

बारिश बनी जानलेवा! पिता और बच्चे खुले नाले में गिरे, CCTV में कैद हुआ हादसा

Indore, Indore | Jul 2, 2026

बच्चे को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई बहादुर मां - Indore News