कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक कांड का 36 घंटे में खुलासा, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भारती एग्रीकल्चर कॉलेज दुर्ग के प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र के लिफाफे में छेद कर मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग की और उसकी सामग्री 11 हजार रुपये में छात्रों को बेच दी। इसके बाद प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रायपुर पुलिस की 100 से अधिक सदस्यों वाली टीम ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए 11 हजार रुपये, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस और अन्य सामान जब्त किया है। मामले में 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
#RaipurNews #PaperLeak #ChhattisgarhNews #RaipurPolice #BreakingNews