सिंघेश्वर: सिंहेश्वर मंदिर न्यास में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, समिति भंग करने तक पहुंचा मामला
सिंहेश्वर नाथ मंदिर न्यास में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से हड़कंप मच गया है। न्यास के सदस्यों ने वाहन न्योछावर और गुदरी हाट की वसूली में गड़बड़ी से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है। मामला बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद तक पहुंच गया है। पर्षद ने जिला प्रशासन से 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी है और आरोप सही पाए जाने पर न्यास समिति भंग हो सकता है