पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास पहुंचे, मोकामा के लिए रवाना
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पटना स्थित पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास पहुंचे। जहां से कुछ ही समय में ललन सिंह और अनंत सिंह मोकामा के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे अनंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के लिए अपनी नई कार का दरवाजा खोला और फिर खुद पीछे वाली सीट पर बैठकर दोनों मोकामा के लिए रवाना हो गए।