पटना ग्रामीण: पटना में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल, डीएसपी ने दी जानकारी
राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे आपसी विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई। घटना पटना सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूल के पास की बताई जा रही है। इस दौरान गौतम कुमार नामक युवक को गोली लगी, जो उसके गले में जाकर लगी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।