गुन्नौर: गांव देऊपुरा के समीप तेज रफ्तार इको कार बैलगाड़ी से टकराने के बाद सड़क किनारे खंदक में पलटी, इको कार चालक और बैल घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निरयावली निवासी इको कार चालक सनी गुरुवार शाम करीब 5 बजे इको कार से कस्बा गवां से रजपुरा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव देऊपुरा के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार होने के कारण इको कार सड़क किनारे खड़ी बैलगाड़ी से टकराने के बाद सड़क किनारे खंदक में पलट गई । इस हादसे इको कार चालक सनी और गांव देऊपुरा निवासी नेमपाल का बैल घायल हो गया।