प्रतापपुर: हरिनंदन हत्याकांड में बयान पर विवाद, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मांगी क्षमा
सूरजपुर के बहुचर्चित हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बाद प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। विधायक ने स्पष्ट किया कि उनकी मंशा किसी की भावनाएं आहत करने की नहीं थी। उन्होंने वकीलों, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से खेद व्यक्त करते हुए क्षमा मांगी।