कर्वी: चित्रकूट: लालापुर पुल पर फिल्मी अंदाज में पलटा ट्रक, हादसे का वीडियो CCTV में कैद होकर हुआ वायरल
चित्रकूट के रैपुरा क्षेत्र में लालापुर नदी पुल पर शनिवार हुए ट्रक हादसे का CCTV वीडियो रविवार सुबह 9 बजे से वायरल है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रक पलटते समय ऊपर उठता दिख रहा है, जबकि उसके नीचे से बोलेरो निकल जाती है। हादसे से अफरा-तफरी मची, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।