#बिश्वनाथ बर्णम कार्यशाला के समापन पर बिश्वनाथ में 'दौड़' के तीन मंचन
👉बर्णम के तत्वावधान में 31 जुलाई से चल रही एक महीने की नाट्य कार्यशाला का समापन आगामी 6 और 7 सितंबर को होगा। समापन के अवसर पर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता सुबोध पटनायक के निर्देशन और कुशल डेका के अनुवाद से तैयार नाटक 'दौड़' के तीन विशेष शो बर्णम आखड़ा गृह में मंचित होंगे।
👉6 सितंबर को शाम 4:30 बजे और 7:30 बजे दो शो तथा 7 सितंबर को शाम 7 बजे अंतिम शो होगा। आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी बर्णम के सचिव कुशल डेका और अध्यक्ष अमरज्योति बरठाकुर ने दी। कार्यशाला में 15 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया है।