अम्बेडकर नगर के अशरफपुर किछौछा में विकास कार्य पर सवाल!
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में श्री बाबा कमला पंडित ब्रह्मदेव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण का काम करीब 4 महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ।
शिकायत के मुताबिक, कई दिनों से काम बंद पड़ा है और सड़क पर राबिश, ईंट, पत्थर और कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आखिर 4 महीने बाद भी काम अधूरा क्यों? जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान?
📍 अशरफपुर किछौछा, अम्बेडकर नगर
🎥 UP45 News | Voice of the People
Hashtags
#AmbedkarNagar #AshrafpurKichhauchha #Kichhauchha #UP45News #UttarPradeshNews