बरहेट: बरहेट थाना पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी कथित शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।
शुक्रवार को बरहेट थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक किरासत में जेल भेज दिया। शिक्षक पर एक 8 वर्षीय बच्ची की मां ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बरहेट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें घटना 15 जून की बताई गई है । पुलिस ने इस मामले में बरहेट थाना कांड संख्या 74 /26 दर्ज कर लिया है।