मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में नई करेंसी का झांसा देकर ठगी, मेडिकल स्टोर संचालक से 35 हजार रुपये लेकर भागा ठग, CCTV में कैद हुआ
Meerut, Meerut | Oct 27, 2024 नई करेंसी देने का झांसा देकर मेडिकल स्टोर संचालक से एक युवक ने ₹35000 ठग लिए,घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।ठगी का पता चलने पर व्यापारी ने आस-पड़ोस के अन्य व्यापारियों के साथ पुलिस को सूचना दी।पुलिस कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में चेकिंग कर आरोपी की तलाश भी की,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर CCTV के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की।