कांके: बीजेपी उम्मीदवार और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए
Kanke, Ranchi | Mar 14, 2024 बीजेपी प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए हैं। दोनों प्रत्याशियों के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है। आज राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष से दो ही उम्मीदवार थे।