बौंली: बौंली थाना पुलिस ने लालसोट रोड पर की कार्रवाई, शांतिभंग के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बौंली थाना पुलिस का एक्शन देखने को मिला।बौंली थाना पुलिस ने आज रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे लालसोट रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में रामफूल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर बौंली थाना लाया गया।