बिछिया: वनांचल मवई में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
7 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे वनांचल मवई मुख्यालय में आयोजित ओपन एवं ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआl इस अवसर पर क्षेत्रीय बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा कार्यक्रम में शामिल हुएl इसके कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और साथ ही प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय दिया गया l