स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण में पहुंचे विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, बच्चों को बांटी साइकिल एवं किताबें
डिंडौरी स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत शहपुरा क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में हायर सेकेंडरी स्कूल मानिकपुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने अध्ययनकाल के संघर्षपूर्ण अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए और वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।
साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन के लिए शिक्षकों एवं स्टाफ को प्रोत्साहित किया।
विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि शासन-प्रशासन प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। शिक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री प्रियंका आर्माे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं सदस्य श्री टेकेश्वर साहू, श्री हीरेंद्र मरावी, श्री राजेन्द्र तिवारी, संतोषी, श्री उत्तम, श्री बद्री, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिवाकर तिवारी, बीआरसी श्री गुरुप्रसाद साहू, प्राचार्य श्री माधव झारिया, श्री परसादी मरावी, श्री गंगाराम झारिया, श्री हरि परस्ते, श्रीपुष्पकुमार मार्को सहित गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026