कोडरमा: कोडरमा विधायक, उपायुक्त और जिला परिषद अध्यक्ष ने झुमरीतिलैया में मार्केट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया
झुमरी तिलैया नगर परिषद अंतर्गत तिलैया थाना के समीप प्रस्तावित मार्केट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास समारोह मंगलवार को 12 आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. नीरा यादव, उपायुक्त ऋतुराज तथा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।