शाहबाद: टांडा अहिरान में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन, बाल कृष्ण लीला का प्रसंग सुनाया गया
Shahbad, Baran | Jan 20, 2025 टांडा अहिरान गांव के हनुमान माता मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत सात दिवसीय कथा का वाचन पंडित रवि शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख द्वारा किया जा रहा है। जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली। पंडितों द्वारा मंत्रोंउच्चार के साथ मुख्य यजमान अतरसिंह यादव द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई जा रही है।