शाहबाद: बैहठा की 61 वर्षीय सियाबाई सहरिया को राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान
Shahbad, Baran | Jan 20, 2025 शाहबाद उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती बैहठा निवासी स्वच्छ कर्मी 61 वर्षीय सियाबाई पत्नी माधो सहरिया को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे प्राप्त हुई है। राष्ट्रपति भवन में सियाबाई का सामाजिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कायों के लिए सम्मान किया जाएगा।