बदायूं: जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, 6 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 11, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी झंडा चले। जिसमें एक पक्ष से मोर सिंह पुत्र वेवी सिंह, राम खिलाड़ी पुत्र मोर सिंह, आनंदी पत्नी मोर सिंह, वेदवती पत्नी बृजेंद्र घायल हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से कुंवरपाल पुत्र छेदीलाल, अतर सिंह पुत्र अमर सिंह घायल हो गए।