कटनी नगर: कुठला क्षेत्र के इंद्रा नगर में लाठी चार्ज, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग, एसपी कार्यालय में शिकायत
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर बस्ती में बीते दिनों शादी समारोह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं और नागरिक आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है कार्यवाही नहीं होने पर 27 अप्रैल को उनके द्वारा एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।