हुज़ूर: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर गरमाई सियासत, भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च, जुटेंगी हजारों महिलाएं
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2026 राजधानी भोपाल में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधेयक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा , जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,मंत्री विश्वास सारंग और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने एमवीएम ग्राउंड पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया|