बाड़मेर: शिव शक्ति धाम जसदेर तालाब में शुक्रवार को वाणी उत्सव का हुआ आयोजन, 30 मार्च को वाणी उत्सव का होगा समापन
Barmer, Barmer | Mar 30, 2024 बाड़मेर के शिव शक्ति धाम जसदेर तालाब में शुक्रवार को वाणी उत्सव और दान जी स्मृति मारवाड़ी भजनी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीणा पर पारंपरिक गायकी को लेकर कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। 30 मार्च को वाणी उत्सव का समापन समारोह होगा जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।