केंद्र सरकार की यूजीसी नीतियों के विरोध में सवर्ण समाज का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। आज शुक्रवार की शाम 4 बजे से शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर सवर्ण समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शहरवासियों का भारी समर्थन मिल रहा है।