खेरागढ़: भीषण गर्मी से राहत के लिए खेरागढ़ मंडी और बाजार में लगाए गए विशाल सुरक्षा नेट
Kheragarh, Agra | May 22, 2026 खेरागढ़ में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत ने जिला परिषद मार्केट और सब्जी मंडी क्षेत्र में विशाल सुरक्षा नेट लगवाए हैं। इससे बाजार आने वाले लोगों, ग्राहकों और व्यापारियों को तेज धूप से राहत मिलेगी। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों में खरीदारी करना मुश्किल हो रहा था, खासकर सब्जी मंडी में दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।