भीलवाड़ा: स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर किशोर ने सफाई कार्य कर जन्मदिन मनाया, महामंडलेश्वर ने दी राष्ट्र सेवा का आशीर्वाद
भीलवाड़ा। गौभक्त किशोर लखवानी ने अपना जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शास्त्रीनगर न्यू हाउसिंग बोर्ड परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने गौभक्त को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर राष्ट्र की सेवा करते रहने का आशीर्वाद दिया।