मुज़फ्फरनगर: गांव बुड्ढा खेड़ा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ जमकर संघर्ष, आठ लोग हुए घायल
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की शाम 4:00 बजे 2 पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक दूसरे के ऊपर धारदार हथियारों एवं लाठी डंडों से वार किया गया।जिसमें 8 लोग घायल हो गए,जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।