ओबरा: डाला में झाड़ियों में मिला नर कंकाल, पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
Obra, Sonbhadra | Jun 23, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत एक निजी स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में एक नर कंकाल के अवशेष मिले हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित एक स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे कौवा नाला की झाड़ियों में ये अवशेष देखे गए।