अशोक नगर: चिंता हरण मंदिर के पास बाइक फिसलने से 19 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के चिंता हरण मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर निकलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पठार मोहल्ला निवासी सुमित पुत्र प्रेम सेन उम्र 19 वर्ष शुक्रवार को रात 8:00 बजे पठार मोहल्ला से मोती मोहल्ला जा रहा था। इसी दौरान चिंता हरण मंदिर के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे युवक घायल हो गया।