कोंडागांव: शादी का झांसा देकर 12 साल तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार, बयानार थाना पुलिस की कार्रवाई
कोण्डागांव जिले के थाना बयानार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ 12 वर्षों तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी दशमन नेताम को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आज शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उसे शादी का लालच देकर लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था।