गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया समाहरणालय में डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 200 से अधिक लोगों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निर्देश
गया समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर के द्वारा जनता दरबार में 200 से अधिक आमजनो की समस्याएं सुनी गई।डीएम शशांक शुभंकर ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सप्ताह के सोमवार और शुक्रवार को पंचायत, अंचल,थाना,अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से निर्धारित अवधि में मिल रहे है।