विदिशा नगर: रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण पर बवाल, मुआवजा न मिलने से किसान भड़के
विदिशा के गंजबासोदा क्षेत्र के ग्राम पचमा के किसान रिंग रोड निर्माण को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली गई, लेकिन उन्हें न तो पहले सूचना दी गई और न ही कोई मुआवजा मिला। बताया गया कि करीब 51 किसानों की भूमि रिंग रोड के लिए ली गई है।