सतबरवा: सतबरवा में नुक्कड़ नाटक द्वारा कलाकारों ने बैंक ग्राहक बनने का संदेश दिया
वेदांग मीडिया के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा संचालित विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही उन कलाकारों ने बताया कि कैसे थोड़ी थोड़ी सावधानी से जागरूक बैंक ग्राहक बना जा सकता है।