कुंडम: जमगांव अमेरा के बीच लूट और खूनी संघर्ष, भारत फाइनेंस कर्मी पर जानलेवा हमला, कलेक्शन के पैसे व बैग गायब
ग्राम जमगांव और अमेरा के बीच फिल्मी अंदाज में लूट और मारपीट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भारत फाइनेंस शाखा कुण्डम में फील्ड वर्क करने वाले 26 वर्षीय तुलसीराम रजक जब बीती रात मनेरी क्षेत्र से लोन का कलेक्शन कर अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी सड़क पर घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। पहले तो बदमाशो ने गाली गलौच की