परिहार: नेपाल में सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 261 ऐप्स और वेबसाइट बैन, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नेटवर्क पर असर
नेपाल सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 261 एप्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कार्रवाई के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में हड़कंप मच गया है, जहां लंबे समय से अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क सक्रिय थे। प्रशासन का मानना है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बड़े पैमाने पर गैरकानूनी लेनदेन हो रहा था। नई पाबंदी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में