अशोक नगर: आईपीएल में अशोकनगर के अक्षत का धमाका, डेब्यू मैच की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, विल जैक्स भी हुए हैरान
अशोकनगर जिले के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। शहर के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर अक्षत रघुवंशी ने मुंबई में सोमवार को शाम 7:30 बजे से खेले गए आईपीएल मुकाबले में (LSG) की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना डेब्यू किया। अक्षत ने मैदान पर उतरते ही अपनी पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।