टिहरी: नरेंद्रनगर में 90 छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जागरूकता दी गई
टिहरी पुलिस ने नरेंद्रनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 90 छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस ने नशा, यातायात नियम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया और सतर्कता के लिए आम जनता से सहयोग मांगा।