कुरावली: पैगंबर की शान में गुस्ताखी का आरोप, नाज़िया इलाही खान के खिलाफ औंछा में दी गई तहरीर
27 जून 2026 पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब और हज़रत आयशा रजि. की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। कादरिया मस्जिद नगला कंचन के इमाम मौलाना मोहम्मद कलीम रजा ने थाना औंछा में प्रार्थना पत्र देकर नाज़िया इलाही खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।