कासगंज: होड़लपुर में ढाबे पर खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
कावड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के द्वारा लगातार ढाबों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार के साथ कांवड़ यात्रा के मार्ग पर संचालित दर्जन भर ढाबों का निरीक्षण किया। होड़लपुर स्थित ढाबे से आटे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।