एकमा: चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, एक लाख से ज़्यादा की संपत्ति जलकर राख
Ekma, Saran | Apr 8, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के धनौती गांव में बुधवार को करीब 12:00 बजे खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग से एक परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार नईम अंसारी की पत्नी नूर शबा अपने अल्बेस्टर नुमा मकान में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने घर को अपने आगोश में ले लिया और धू धू कर जल उठा। पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई।