प्रतापगढ़: पीपलखूंट व दलोट में दो इंच बारिश, जिलेभर में मानसून रहा मेहरबान
जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया। सबसे अधिक वर्षा पीपलखूंट में 53 मिमी और दलोट में 52 मिमी दर्ज की गई, जो करीब दो इंच के बराबर है। सुहागपुरा में 48 मिमी, अरनोद में 43 मिमी, प्रतापगढ़ में 32 मिमी, धरियावद में 26 मिमी और छोटीसादड़ी में 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई क्षेत्रों म