होशंगाबाद नगर: भाजपा कार्यालय पर 47वें स्थापना दिवस पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित, राज्यसभा सांसद एवं नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद
सोमवार को नर्मदापुरम के अंबेडकर पार्क के सामने स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस सुबह करीब 10.30 बजे मनाया गया। झंडा वंदन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव राज्य सभा सांसद माया नारोलिया भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।