बहराइच: बहराइच जनपद में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संदेहास्पद लेनदेन पर कड़ी नजर रखेंगे सभी बैंक व डाकघर शाखाएं निर्देश जारी
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के लीड बैंक प्रबन्धक व डाक अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि सभी बैंक व डाकघर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते से नकद की प्रतिदिन संदेहास्पद निकासी पर भी नज़र रखते हुए संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय, बहराइच को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे।