नवाबगंज: खेत से गायब हुई मासूम, 1 किलोमीटर दूर बोरी पर सोती मिली, पूरी रात मचा रहा हड़कंप
खेत से बीती रात लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची तौसीबा एक किलोमीटर दूर गांव के किसान बंटू के ट्यूबवेल पर टाट की बोरी पर सोती मिली। गांव अधकटा नजराना निवासी मुस्तफा रात खेत में थ्रेसर से गेहूं निकाल रहे थे। उनकी पत्नी नईमा बानो ने पास में ही तौसीबा को सुलाया था। कुछ समय बाद देखा तो वह लापता थी। परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस ने बच्ची की तलाश की। इंस्पेक्टर